National

दुनिया में ब्लैक फंगस की दवा जहां कहीं भी हो भारत में लाई जाए : नरेंद्र मोदी

पीएम के निर्देश पर 5 कंपनियों को मिला लिपोसोमल एंफोटेरेसिरिन बी के उत्पादन का लाइसेंस

नई दिल्ली । कोरोना की दूसरी लहर के बीच मुसीबत बनते जा रहे ब्लैक फंगस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। बढ़ते मामलों के बीच पीएम ने अधिकारियों के साथ कई बैठकें की और उन्हें दुनिया में जहां भी इसकी दवा हो, उसे हर हाल में भारत लाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके मद्देनजर दुनिया भर में स्थित भारतीय उच्चायोग और दूतावासों को आगाह किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल इस दवा से निपटने के लिए एंबीसॉम और लिपोसोमल एंफोटेरेसिरिन बी का उपयोग हो रहा है। तात्कालिक जरूरत पूरी करने के लिए पीएम के निर्देश के बाद पांच कंपनियों को लिपोसोमल एंफोटेरेसिरिन बी के उत्पादन का लाइसेंस दिया गया है।

इसके अलावा एंबीसॉम के लिए अमेरिकी कंपनी गलियड साइंसेस की सहायता से अब तक करीब सवा लाख खुराक का आयात किया गया है। पीएम की सक्रियता के बाद अमेरिकी फार्मास्यूटिकल कंपनी मायलन एंफोटेरेसिरिन बी की खुराक का प्रबंध कर रही है। कंपनी ने जल्द करीब 12 लाख खुराक उपलब्ध कराने का वादा किया है। इसके लिए दुनिया के दूसरे देशों से एंफोटेरेसिरिन बी के स्टॉक हटाए जा रहे हैं।

दूतावास-उच्चायोग भी जुटे
मोर्चे पर सरकार ने दूतावासों और उच्चायोग को भी लगाया है। इन्हें अपने अपने देशों में एंफोटेरेसिरिन बी की उपलब्धता की संभावना तलाशने और इसे भारत भेजने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने को कहा गया है।
इस क्रम में करीब चार दर्जन देशों के राजदूत और उच्चायुक्त ने कूटनीतिक संपर्कों के जरिये दवा की उपलब्धता की संभावना तलाशी है। सरकार को उम्मीद है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दवाओं की कमी जैसी स्थिति ब्लैक फंगस के मामले में नहीं आएगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button