CrimeState

….जब नपुंसक कहने पर देवर ने चिकित्सक भाभी को सरेआम मार डाला

सिगरा इलाके में दिनदहाड़े हुई हत्या से हड़कंप , हमलावर गिरफ्तार

वाराणसी। नपुंसक कहने से नाराज हो मनबढ़ देवर ने अपनी चिकित्सक भाभी की उसी के चैम्बर में नृसंश हत्या कर दी। यह सनसनीखेज मामला सिगरा थाना के चंद्रिका नगर कालोनी में हुआ। महिला डॉक्टर की क्लीनिक में घुसकर की गई हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अस्पताल में आये मरीज वहाँ से भाग खड़े हुए। महिला डॉक्टर का शव उसी के क्लीनिक में खून से लथपथ पड़ा मिला। हमले से बचने की महिला ने असफल कोशिश की,सिर में हथौड़ी कैंची से लगी गहरी चोट के कारण काफी रक्त क्लिनिक में फैला पड़ा था।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को पकड़ घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के सामने बेख़ौफ़ हमलावर ने अपना जुर्म भी कबूल किया है। बताया गया कि मृतका पूर्व विधायक डॉक्टर रजनीकांत दत्ता की बहू है। जानकारी के अनुसार सिगरा थाने के चंद्रिका नगर में दत्ता डाइग्नोस्टिक सेंटर के नाम से पूर्व विधायक रजनीकांत दत्ता की बहू डॉ. सपना गुप्ता दत्ता का प्रसिद्ध क्लीनिक है। रोजाना की तरह वह क्लीनिक पहुंचकर अपने चेंबर में बैठी थीं। इसी दौरान अचानक पहुंचे देवर अनिल कुमार दत्ता से उनकी कुछ बातों को लेकर पहले कहासुनी होने लगी। इधर देवर के सिर पर मानो खून सवार था।

अचानक देवर ने डाक्टर दत्ता के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने पास में रखी कैंची से भी उन पर हमला कर दिया। हथौड़े से जोरदार हमला करने से पूरे चेंबर में खून ही खून बिखर गया और मौके पर ही डॉक्टर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी चेतगंज और सिगरा थाना प्रभारी सदल बल मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने देवर को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार देवर ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। हत्या के कारण पूछने पर देवर का कहना है कि भाभी उसे बार-बार नपुंसक कहती थी। इसी गुस्से में आकर उसने हथौड़े और कैंची से मारकर भाभी की हत्या कर दी। इस घटना से चिकित्सक के परिवार में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button