UP Live

बीआरसी परिसर में बॉलीबाल एवं बैडमिंटन का हुआ उद्घाटन

दुद्धी,सोनभद्र- शिक्षा निदेशक लखनऊ के आदेश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल के निर्देश पर सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी दुद्धी आलोक कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि द्वारा बॉलीबाल का उद्घाटन किया गया।कस्बे के बीआरसी परिसर में बॉलीबाल का उद्घाटन चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि और बैडमिन्टन खेल का उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने किया।

वक्ताओं ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।खेल कूद भी व्यक्ति के जीवन का एक हिस्सा है जिससे व्यक्ति स्वस्थ और स्फूर्ति बनाने में अहम भूमिका अदा करता है। बीआरसी परिसर में खेल का शुरुआत होने से बच्चों सहित अध्यापकों के लिए खेल कूद में रुचि बढ़ेगी। संचालन अविनाश गुप्ता ने किया इस दौरान नीरज कन्नौजिया, अवधेश कनौजिया,शकील अहमद, युसुफ अंसारी,यशवंत, संजीव, अविनाश,शिवनाथ, मनोज यादव,राजेश,लोकपति वर्मा, पीयूष सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button