
मुंबई : अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें उनके पति विराट कोहली की मदद से शीर्षासन करते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो पर फैंस के भी जमकर कॉमेंट्स आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. इसको लेकर एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में हैं। अनुष्का शर्मा अकसर अपना बेबी बंप फ्लान्ट करते नजर आ जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फोटो पोस्ट किया है। तस्वीर में एक्ट्रेस शीर्षासन करती नजर आ रही हैं। हालाकि अनुष्का पहले से ही फिटनेस के प्रति उत्साही अभिनेत्री रही हैं. इस आसन को करने के लिए पति विराट कोहली उनकी मदद कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा, “इस एक्सरसाइज में हाथ नीचे और पैर ऊपर, यह सबसे मुश्किल है। क्योंकि योग मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा है, तो मुझे डॉक्टर ने सलाह दी कि मैं वह सब आसन कर सकती हूं। जो मैं प्रेग्नेंट होने से पहले करती थी, लेकिन अब उचित और आवश्यक समर्थन के साथ। शीर्षासन, जो मैं पिछले कई सालों से कर रही हूं। मैंने सोचा कि मैं दीवार का सहारा लूंगी लेकिन मेरे पति ने भी मेरा पूरा सपोर्ट किया। हालांकि, यह मेरी योगा टीचर की देखरेख में हुआ।”


