उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पुलिस क्षेत्राधिकारी पुरवा दीपक सिंह पर आरोपो की झड़ी लगा खुद को आग लगा लेने वाले पुरवा के झूलेमऊ निवासी श्रीचंद की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई।लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद शव शुक्रवार शाम तीन बजे गांव पहुंचा, तो परिजन आक्रोशित हो उठे और पुरवा अचलगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन सीओ पुरवा और इंस्पेक्टर पुरवा के खिलाफ जहां नाराजगी प्रकट करते हुवे कार्रवाई की मांग कर रहे थे और मृतक की पत्नी के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। परिजनों द्वारा जाम लगाने की आशंका शायद पुलिस को पहले से थी। इसीलिए भारी पुलिस बल पहले से गांव में मौजूद था। मृतक के पिता समेत अन्य परिजन पुलिस पर आज भी मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुवे कार्यवाही की मांग कर रहे थे। (वार्ता)



