Breaking News

ग्रामप्रधान ने लगाया कोटेदार पर अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

टेकुआ, देवरिया। भलुअनी विकास खंड के ग्राम पंचायत कुईया के ग्राम प्रधान अजय सिंह ने जिलाधिकारी व जिलापूर्ति अधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में कोटेदार राम आशीष विश्वकर्मा के द्वारा खाद्य वितरण में धांधली किये जाने का आरोप लगाते हुए जांच कर उचित कार्यवाही की मांग करते हुए उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की मांग किया है।
इस संबंध में ग्राम प्रधान अजय सिंह ने यह भी कहा है कि राशन वितरण के दौरान कोटेदार द्वारा मानको का उल्लंघन कर कार्ड धारको को अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। इनके द्वारा अधिकारियों को दिये गये शिकायती पत्र के पक्ष में ग्राम के सैकड़ों कार्डधारकों ने समर्थन करते हुए कोटा निरस्त करने की मांग किया है। इस संबंध में खाद्य निरीक्षक व आरोपित कोटेदार संपर्क साधा गया किंतु अपना पक्ष प्रस्तुत न कर सके। कार्डधारकों द्वारा किये गये हस्ताक्षर में पुष्पेंद्र सिंह, प्रेमशीला सिंह, सुमेर, गीता, शिव अवतार, सरिता देवी, यशोदा देवी, कन्हैया, मेवालाल सहित तमाम कार्डधारको का नाम है।

Related Articles

Back to top button