UP Live

सपा में सभी जाति-धर्म का सम्मान- विजय सिंह

दुद्धी, सोनभद्र- बभनी ब्लाक के ग्राम मुनगाडीह अंतर्गत तीरकटवा टोला में सपा के तत्वाधान में जन चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय सिंह गोंड़ ने कहा कि सपा एक ऐसी पार्टी है, जो सभी जाति धर्मों में विश्वास रखती है l इस पार्टी में सभी जाति धर्म के लोग रहते हैं l ग्रामीणों द्वारा बताया गया की वन विभाग के शोषण व सरकारी किसी भी दफ्तर में आज उनकी सुनवाई नहीं हो रही है l

इसके जवाब में पूर्व मंत्री ने कहा कि आज इस सरकार में इस तरह की शोषण और सरकारी तानाशाही पूरे देश में कायम है l पूरे देश में ही गरीब लाचार लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है और हर जगह अराजकता का माहौल है l वर्तमान सरकार मात्र पूजी पतियों और उद्योगपतियों की गुलाम बन कर रह गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आप सब काम करने वाले एवं साफ सुथरा छवि वाले व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुनें। ताकि क्षेत्र का अपेक्षित विकास हो सके।

विशिष्ट अतिथि जुबेर आलम अध्यक्ष विधानसभा दुद्धी ने कहा कि आज विकास कार्य कहीं नहीं हो रहा है l ग्रामीण रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं पढ़े लिखे नौजवान आज नौकरी के लिए परेशान है और अपने आपको ठगा महसूस करते हैं l आज बड़ी बड़ी डिग्रियां लेकर वह चाय और पकौड़ा बेचने का कार्य कर रहे हैं l संचालन डॉक्टर रामजग गुप्ता ने किया l इस मौके पर बबई सिंह मरकाम, राम रूप सिंह गोंड़, अनवर अली ,विजय मल यादव , हरिप्रसाद खरवार, नीरेंद्र सिंह गोंड़ , रामलाल यादव , जगदीश भास्कर , रामखेलावन यादव , सुमेर सिंह गोंड़ , सोमारू सिंह गोंड़ प्रधान, विट्ठल सिंह खरवार, श्रीराम रौनियार समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button