Crime

एक करोड़ की हेरोइन संग शातिर तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस व जंगीपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ हेरोइन की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरोह के एक अभियुक्त को मोपेड व 525 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बरामद हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग एक करोड़ रूपये बतायी गयी है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियुक्त सैफुद्दीन उर्फ सर्फुद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन निवासी रुई मण्डी थाना कोतवाली गाजीपुर को 525 ग्राम हेरोइन के साथ जंगीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जीवन की नदी की पुलिया के पास से रात करीब 22.15 बजे गिरफ्तार कर लिया। उस पर गैंगस्टर सहित अन्य कई मुकदमें दर्ज हैं। ‌

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि पहले मैं अभय कश्यप के साथ मिलकर काम करता था, उसके जेल जाने के बाद मेरा सीधा सम्बन्ध उसके पार्टी से हो गया। अब मैं उन पार्टियों से मिल कर माल लेकर राजस्थान, बनारस व आसपास के अन्य जिलों में माल सप्लाई करता हूं। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Back to top button