झांसी : उत्तर प्रदेश में झांसी -छतरपुर राजमार्ग पर शनिवार सुबह घने कोहरे के बीच ट्रक, टैक्सी और कार के टकराने के कारण हुए भीषण हादसे में एक की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झांसी-छतरपुर राजमार्ग पर बेतवा नदी पर बने नोटघाट पुल पर यह हादसा हुआ। एक ट्रक में कुछ खराबी आने के कारण पुल पर खड़ा था। सुबह घने कोहरे के बीच एक टैक्सी भी पुल पर पहुंची और कोहरे के कारण टैक्सी चालक ट्रक को दूर से नही देख पाया। आगे आकर ट्रक के खड़े होने का एहसास होने पर चालक ने अचानक तेजी से ब्रेक लगाये और इस कारण टैक्सी पलट गयी। (वार्ता)



