Achivers

पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2022 में वंदना ने जीता गोल्ड, हर्ष

दुद्धी, सोनभद्र– नगर निवासी अध्यापिका वंदना कुशवाहा ने डिस्ट्रिक्ट पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट चैम्पियनशिप 2022 में दो-दो गोल्ड जीतकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। फिटनेस को लेकर लड़कियों व महिलाओं में जागरूकता लाने वाली श्रीमती कुशवाहा ने इससे पहले भी कई चुनौतियों का सामना करते हुए, अपना परचम लहराया है।

जनपद स्तर पर जेई क्लब अनपरा में आयोजित इस चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में दर्जनों महिला प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। जिसमें दुद्धी क्षेत्र से प्रतिभाग करने वाली वंदना कुशवाहा ने 63 किलो भार ग्रुप में डेडलिफ्ट 80 किलो स्पर्धा में गोल्ड मेडल झटक लिया। इसी प्रकार बेंच प्रेस 50 किलो स्पर्धा में भी सभी विरोधी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गोल्ड पर कब्जा कर ली। इस प्रकार दो प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग कर, दोनों में गोल्ड जीतने वाली दुद्धी क्षेत्र की पहली महिला खिलाड़ी बन गयीं। उनके इस कामयाबी से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button