Breaking News

वैश्य समाज ने यूट्यूबर के लिखाफ सौपा शिकायती पत्र

महाराजगंज। आज नौतनवा में वैश्य समाज के लोगों द्वारा एक ज्ञापन यूट्यूबर के लिखाफ शिकायत पत्र नौतनवां थाना में दिया गया ।वैश्य समाज का एक प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि यूट्यूबरअर्जुन सिंह ने गुप्ता जी की लड़की पर गाना बनाया जो गुप्ता शब्द जोड़कर लड़की पर अश्लील गाने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है जिससे वैश्य समाज इससे आहत है ।

इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के नाम एक पत्र नौतनवा थानाध्यक्ष राजेश पांडे को दिया और इस यूट्यूबर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की । इस प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल,भाजपा नेता अजय अग्रहरि,विंध्याचल अग्रहरि,दुर्गा मद्धेशिया,मनोज कसौधन,राजेंद्र गुप्ता,जगदीश गुप्ता,किशोर गुप्ता,वीरेंद्र मद्धेशिया,अनिल मद्धेशिया,रवि मोदनवाल,अमित जायसवाल,ज्योति जायसवाल, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button