
कोलकाता : कोलकाता स्थित हाउस डिजाइन स्टार्टअप हाउसयोग, कोविड-19 संकट के कारण निर्माण क्षेत्र से जुड़े बेरोजगार और विस्थापित कुशल श्रमिकों और ठेकेदारों को उनके ही शहर में, परियोजना मालिकों से जोड़कर, काम के नए अवसर दिला रहा है।
कोविड-19 संकट के कारण निर्माण क्षेत्र से जुड़े पेशेवर श्रमिक और ठेकेदार अपने गाँव या शहरों में लौटने को मजबूर हो गए। अब उनमें से कुछ श्रमिक तो आपने काम पर वापस लौट रहे हैं, लेकिन कई विस्थापित श्रमिक और ठेकेदार अपने गृहशहर या नगर में काम के नए अवसर तलाश रहे हैं।
ऐसे में, कोलकाता स्थित हाउस डिजाइन स्टार्टअप हाउसयोग, कोविड-19 संकट के कारण निर्माण क्षेत्र से जुड़े बेरोजगार और विस्थापित श्रमिकों और ठेकेदारों को उनके ही शहर में, ऐसे मालिकों से जुडऩे में उनकी मदद कर रहा है, जिन्हें अपने घरों के निर्माण या नवीनीकरण के लिए कुशल और पेशेवर लोगों की आवश्यकता है।
भवन निर्माण क्षेत्र से जुड़े ऐसे कुशल और अनुभवी श्रमिक और ठेकेदार सेवा प्रदाता के रूप में हाउसयोग के साथ मुफ्त में जुड़ सकते हैं। एक कुशल सेवा प्रदाता के रूप में हाउसयोग से जुडऩा सरल और आसान है। सेवा प्रदाता के रूप में जुडऩे के लिए इच्छुक व्यक्ति को एक साधारण पंजीकरण फॉर्म भरना होता है या ईमेल और फोन के माध्यम से हाउसयोग से संपर्क करना होता है।
इसके बाद, हाउसयोग की टीम उनके कौशल और विशेषज्ञता का आकलन करने के लिए ऐसे श्रमिकों और ठेकेदारों से खुद जुड़ती है। यदि उनकी कुशलता हाउसयोग के मानकों से मेल खाती है, तो इच्छुक व्यक्ति को अपना केवाईसी सत्यापित करना होता है, एक समझौते पर हस्ताक्षर करना होता है, और ईमानदारी और सर्वोत्तम गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के लिए सेवा संकल्प लेना होता है।
हाउसयोग के इस पहल से जहाँ एक तरफ कोविड-19 संकट से जूझ रहे श्रमिकों और ठेकेदारों को उनके अपने शहर या आसपास के शहर में काम मिल रहा है। वहीं दूसरी और उन घर मालिकों को भी आसानी से कुशल, अनुभवी और हाउसयोग से सत्यापित विश्वसनीय लोग मिल जा रहे हैं, और उन्हें अपने घर निर्माण के काम को पूरा करने में मदद मिल रही है।
हाउसयोग भारत में सुंदर घरों के निर्माण के लिए ऑनलाइन आर्किटेक्चरल और इंटीरियर डिज़ाइनिंग की सेवाएं और संसाधन प्रदान करती है। अगर आप घर बनाने की योजना बना रहे हैं, तो हाउसयोग आपको अपने सपनों का घर बनाने में मदद करती है। आप पहले से बनाए गए बेहतरीन घर के डिज़ाइन को देखकर चुन सकते हैं, या अपने घर का प्लान, नक्शा और डिजाइन अपने हिसाब से जल्दी और उचित खर्च में बनवा सकते हैं।



