Crime

हाईवे पर बेकाबू बस सड़क किनारे बने खोके में घुसी, बस चालक की मौत

आगरा : धौलपुर से जयपुर की ओर से जा रही एक वोल्वो बस शनिवार सुबह यहां ग्वालियर हाईवे पर अनियंत्रित हो गई। बस ने सड़क किनारे की चार दुकानों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई और एक पान मसाले की दुकान का संचालक घायल हो गया।यह हादसा आज सुबह थाना मलपुरा क्षेत्र में हुआ। जनता ट्रैवल्स की बस धौलपुर की तरफ से आ रही थी। बस में करीब चालीस सवारियां थीं। ग्वालियर हाईवे पर बाद गांव में पुल से उतरने ही बस अनियंत्रित हो गई। इससे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बस ने तेज गति से जगदीश के पान मसाले के खोखे, रणधीर के टिनशेड, सलीम की पंक्चर की दुकान और खजान सिंह के फल के खोखे को रौंद दिया। इससे हाईवे पर चल रहे लोगों में अफरा–तफरी मच गई। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button