Crime

आईएसआई के लिये काम करने वाले दो जासूस मुबंई से गिरफ्तार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिये काम करने वाले दो एजेंटों को मुबंई से गिरफ्तार किया है।एटीएस के सूत्रों ने बताया कि पिछली 16 जुलाई को गोंडा से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट मोहम्मद रईस से प्राप्त जानकारी के बाद एटीएस की एक टीम मुबंई रवाना हुयी थी जहां उसने जोगेश्वरी ईस्ट निवासी अरमान अली (65) और मोहम्मद सलमान (25) को गिरफ्तार कर लिया। दोनो को ट्रांजिट रिमांड में लाकर मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और उन्हे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button