Crime

सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

बालोद,छत्तीसगढ़ । दल्ली राजहरा-डौंडी मुख्य मार्ग खैरवाही के पास सड़क पर मौत बनकर एक ट्रक खड़ी रही और पुलिस की नजरअंदाजगी की वजह से दर्दनाक हादसा हुआ है। रविवार शाम 1 घंटे के भीतर एक ही ट्रक से टकराकर दो अलग-अलग मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।पहली घटना ग्राम पिच्छेटोला से गुंडरदेही जा रहे रेलवे में पदस्थ महिला कर्मचारी पति-पत्नी की हैं. जिसमें एक ढाई वर्ष मासूम बालक भी सवार था।इस घटना में मोटरसाइकिल चला रहे गोविंद सिंग 30 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गया तो वहीं उनकी पत्नी राजकुमारी लगभग 26 वर्षीय बुरी तरह घायल हो गई है, जिन्हें तत्काल दल्ली राजहरा स्थित शहीद अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया. जहां उनका उपचार जारी है. गनीमत रही कि इस घटना में ढाई वर्षीय उनका मासूम बेटा सुरक्षित बच गया।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button