Crime

मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए।पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि बेद्रे थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिडमेटा, कामालंका के जंगलों में इन्द्रावती कमेटी के माओवादी उपस्थित होने की सूचना मिली थी। इस पर कल शाम जिला रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय सुरक्षा बल तथा छत्तीसगढ़ फोर्स हिडमेटा के जंगल की ओर निकली।

इसी बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच लगभग एक घंटे तक मुठभेड़ हुई, जिसमें दो नक्सली मारे गए। दोनों की शिनाख्त की जा रही है।श्री यादव ने बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा जंगल में माओवादी कैम्प को ध्वस्त किया और मौके से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इलाके में सघन गश्त जारी है।वहीं कल ही एक बड़े नक्सली नेता सुधाकर को जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी गुंडेम और पूवर्ती के मध्य जंगल में हुई। सुधाकर पर आठ लाख रुपए का इनाम घोषित था।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button