Crime

नए रेलवे ट्रैक की टेस्टिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आई दो छात्राएं

इंदौर । इंदौर में नए रेलवे ट्रैक की टेस्टिंग के दौरान दसवीं की दो छात्राएं ट्रेन की चपेट में आ गईं और दोनों की ही मौत हो गई । घटना गुरुवार देर शाम की है । घटना के समय दोनों लड़कियां ट्यूशन से लौट रही थीं । इस मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जांच के आदेश दिए हैं। हादसे में जान गंवाने वाली दोनों छात्राओं का नाम बबली मसारे (17) और राधिका भास्कर (17) है। जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक का ट्रायल इंदौर के कैलोद हाला इलाके में चल रहा था. दोनों छात्राएं ट्यूशन से वापस लौट रही थीं। जब दोनों रेलवे ट्रैक पार करने जा रही थीं, इस दौरान ही वहां ट्रायल के दौरान चलाई जा रही ट्रेन आ गई।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button