State

उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में मलवे में दबकर दो बच्चों की मौत

रुद्रप्रयाग/देहरादून : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बुधवार सुबह अतिवृष्टि और भूस्खलन के कारण आए मलवे में दबकर झोंपड़ी में सो रहे दो बच्चों की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे नेपाल के निवासी थे।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड गांव में हेलीपैड से आगे एक नेपाली परिवार खेत से आए मलवा की चपेट में आ गया और प्रशासन को तीन बच्चों के दबाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंची एक बच्ची को सकुशल निकाला तथा दो अन्य बच्चों को चिकित्सालय गौरीकुंड पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन ही बच्चों के दबने की सूचना थी, जिसमें बड़ी बच्ची स्वीटी ( 8) , छोटी लड़की पिंकी (5) तथा एक छोटा बच्चा, जो मलवे में दबे थे। इन सभी को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां स्वीटी का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति ठीक है। वहीं दो अन्य बच्चों को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों का पिता सत्यराज अपने गांव नेपाल जा रखा है, जबकि माता जानकी बच्चों के साथ ही डेरे में सो रही थी। जानकी मलवे आने के बाद डेरे से बाहर सकुशल निकल आई थी, जबकि बच्चे मलबे में दबे रह गए थे। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button