State

तुषार पांचाल बने शिवराज सिंह चौहान के नये ओएसडी

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तुषार पांचाल को नया विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 7 जून 2021 को इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। तुषार मुंबई के अंधेरी के रहने वाले हैं। तुषार पांचाल को संविदा के आधार पर नियुक्त किया गया है। तुषार पांचाल देश के नामी पब्लिक रिलेशन (पीआर) कंपनी चलाते हैं। वे प्रशांत किशोर की तरह पॉलिटिकल कंसल्टेंसी और वॉर रूम कम्युनिकेशन के एक्सपर्ट हैं। तुषार कार्यभार करने के दिन से आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी के रहेंगे। तुषार पांचाल 2015 से शिवराज सिंह चौहान का सोशल मीडिया संभाल रहे हैं।

2018 में चुनावी कैंपेन इन्हीं के हाथों में था। 18 महीने कमलनाथ के खिलाफ एग्रेसिव कैंपेन चलाया। सीएम के ट्वीटर से लेकर सोशल मीडिया पर शिवराज की पब्लिसिटी में अहम भूमिका रही है। 2018 के चुनाव से पहले शिवराज की जनदर्शन यात्रा की बागडोर तुषार के हाथ में रही। सूत्रों का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल में सरकार की गिरती साख को संभालने के लिए तुषार को सीएम का ओएसडी बनाया गया है। पांचाल को विज्ञापन, जनसंपर्क, वैश्विक गंतव्य विपणन अभियान, सार्वजनिक मामले, रिसर्च, पॉलिसी, सरकारी मामलों में 24 साल का अनुभव है। तुषार की विशेषज्ञता राजनीतिक विचारों को विकसित करने में है, जो दर्शकों के साथ प्रतिध्वनित होते हैं और जमीन पर लागू करने में आसान होते हैं।

दावा है कि पांचाल ने उद्योग जगत में कई स्टार्ट-अप किए। पांचाल ने देश के सबसे बड़े स्वतंत्र संचार परामर्शदाता एडफैक्टर्स में रणनीतिक संचार और सार्वजनिक मामलों के अभ्यास का नेतृत्व किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश सरकार पर मीडिया पर शिकंजा कसने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जनसंपर्क विभाग को कमजोर कर उसका सारा काम एक निजी एजेंसी को सौंपने की तैयारी कर रही है।

इस एजेंसी के काम की जो सूची का प्रस्ताव बना है, उसमें मीडिया को खरीदना भी शामिल है। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी पीआर एजेंसी को ठेका देने की आधिकारिक शर्तों में मीडिया को खरीदने की बात शामिल की गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button