Crime

आलू से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत दूसरा गंभीर

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली के बछरांवा इलाके में शुक्रवार सुबह फ्लाईओवर से आलू से भरा ट्रक पलट जाने से चालक की मौत हो गयी और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक गौरीगंज निवासी रणजीत (22) की इस सड़क हादसे में मौत हो गयी जबकि मुसाफिरखाना का रहनेवाला गयाप्रसाद (65) गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button