Crime

बस का इंतजार कर रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

राजनादगांव,छत्तीसगढ़ । चिखली थाना क्षेत्र में स​ड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे बस का इंताजर कर रहे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।बताया जा रहा है की सड़क किनारे लोग बस का इतंजार कर रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रक ने इनको अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक ने एक मवेशी को भी कुचल दिया, उसकी भी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद चिखली पुलिस घटनास्थल पहुंची।मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 3 महिला और 1 पुरुष की मौत हो गई। चारों एक ही परिवार के थे और तिलई गांव के ही रहने वाले थे। चारों बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान खैरागढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button