Crime

जीजा की छेड़खानी से परेशान दो बहनों ने की आत्महत्या

गोंडा । उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में जीजा की छेड़खानी से तंग आकर दो बहनों ने आत्महत्या कर ली। पिता सुरेश कुमार ने दावा किया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी सुनिता और 17 वर्षीय बेटी पुनीता के साथ उनकी बड़ी बेटी अनीता का पति अशोक कुमार छेड़छाड़ कर रहा था। जिसके बाद सोमवार की सुबह दोनों बेटियां अपने घर से यह कहकर निकली थीं कि वे जा रही हैं और कभी वापस नहीं आएंगी।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बहनें बिसुही नदी में कूद गईं और बाद में ग्रामीणों की मदद से उनके शव नदी से बरामद किए गए। उन्होंने उस समय लड़कियों को गंभीरता से नहीं लिया, क्योंकि उन्हें लगा कि वे शौच के लिए बाहर जा रही हैं। हालांकि, जब कुछ देर बाद भी लड़कियां वापस नहीं लौटीं तो ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button