Crime

करंट की चपेट में आकर मवेशी की दर्दनाक मौत

वाराणसी। बरसात पर बिजली से करंट लगने का सिलसिला जारी है । ताजी घटना में भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवाँ, सराय नंदन मार्ग पर लगे बिजली के खंभे में मंगलवार की भोर में अचानक करंट उतरने से एक पालतू मवेशी की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएचयू चित्तूपुर निवासी पिंटू केसरी पुत्र हीरालाल केसरी का मवेशी बताया जा रहा है ।

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि, पिछले दिनों हुई बरसात के चलते इसी खंबे पर एक और मवेशी का मौत हो चुकी थी । जिसकी सूचना स्थानीय बिजली विभाग के जेई को भी दी गई,मगर अब तक कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई । गौरतलब है कि घनी आबादी के इस क्षेत्र में इस गली के अंदर से बच्चे भी खेलने कूदने बाहर आते हैं कभी भी कोई बड़ा हादसा हो भी सकता है। बता दें कि पिछले वर्ष से अब तक ऐसी दर्जनों घटनाएं हो चुकी लेकिन विभाग कान में तेल डाल कर बैठा हुआ है। आईपीडीएस योजना के तहत विद्युत तार भूमिगत करने का काम तो हुआ लेकिन अब भी तमाम परेशानियां जस की तस बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button