Crime

आर्थिक तंगी के चलते ट्रांसपोर्ट कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी

वाराणसी। मंडुआडीह थाना अंतर्गत मोती टावर के समीप रहने वाले महंत शर्मा 58 नामक ट्रांसपोर्ट कर्मचारी ने आज फांसी लगाकर अपने कमरे में जान दे दी। बताया गया कि बिहार का रहने वाला महंत शर्मा काफी दिनों से इसी इलाके में किराए के मकान में रह कर जीविकोपार्जन करता था। उसके साथ उसकी पत्नी रमन शर्मा, बेटी साक्षी शर्मा व अन्य परिजन भी रहते थे।

आज सुबह जब वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो पत्नी ने खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। पत्नी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी व अन्य परिजन पहुंचे। किसी तरह शव को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई ।परिवार वालों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय मंदा होने के चलते वह काफी परेशान था। आर्थिक तंगी और अवसाद के कारण उसने अपनी जान दे दी। बेटी और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल था।

Related Articles

Back to top button