Crime

ट्रैक्टर ट्राली पलटी,दो मरे 15 घायल

महोबा : उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र मे मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से एक अबोध बालिका समेत दो लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 15 अन्य घायल हो गए।पुलिस उपाधीक्षक रवीकान्त गौड़ ने बताया कि हमीरपुर जिले मे राठ क्षेत्र के सैदपुर गाँव के निवासी बड़ी संख्या मे ग्रामीण आषाण माह के पहले मंगलवार पर विख्यात काकुन के महावीर मंदिर मे पूजन अनुष्ठान के लिए ट्रैक्टर मे सवार होकर जा रहे थे कि तभी पहरेता गाँव के पास ऊबड़ खाबड़ सड़क मे ट्रेक्टर ट्राली पलट गयी और उसमें सवार लोग नीचे दब गये। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button