Business

आज सभी सेक्टर्स में उछाल, बढ़त पर खुला शेयर बाजार…

मुंबई । आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 235.39 अंकों (0.45 फीसदी) की तेजी के साथ 52608.08 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.90 अंक (0.47 फीसदी) ऊपर 15766.50 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98.48 अंक या 0.18 फीसदी के नुकसान में रहा।

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, रिलायंस, एसबीआई, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टीसीएस, आईटीसी, सन फार्मा, टाइटन, एल एंड टी, डॉक्टर रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, मारुति और कोटक बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर खुले।  सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, मीडिया, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, ऑटो, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, बैंक, फार्मा और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।

विश्लेषकों ने राय जताई है कि आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों इंफोसिस और विप्रो के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक संकेतकों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। इस सप्ताह इंफोसिस और विप्रो के अलावा माइंडट्री, टाटा एलेक्सी और एचडीएफसी एएमसी के तिमाही नतीजों की घोषणा होनी है। इसके अलावा सप्ताह के दौरान औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी), खुदरा और थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े भी आने हैं। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा निवेशकों की निगाह कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख पर भी रहेगी।

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स सेंसेक्स 269.96 अंकों (0.52 फीसदी) की तेजी के साथ 52656.15 के स्तर पर खुला। निफ्टी 83.20 अंक (0.53 फीसदी) ऊपर 15773 के स्तर पर खुला था। सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 13.50 अंक (0.03 फीसदी) नीचे 52,372.69 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 2.80 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 15,692.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button