Arts & CultureAstrology & ReligionNationalUP Live

आज साढ़े 5 लाख दीयों से जगमगाएगी राम जन्म भूमि, टूटेगा विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या : दीपो का त्योहार दिवाली आ गया है और हर जगह रौशन होने के लिए तैयार है। इस साल एक बार फिर से आयोध्या नगरी जगमगाने के लिए तैयार है। राम मंदिर के शिलान्यास के बाद यह अयोध्या की पहली दिवाली होगी। अयोध्या में शुक्रवार को भव्य एवं दिव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। आज अयोध्‍या में 5 लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे और अपने ही विश्व रिकॉर्ड को अयोध्या फिर से तोड़ेगा। सरयू नदी के तट पर अद्भुत सरयू आरती का आयोजन होगा। अयोध्या की जनता इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित है। इसमें शामिल होने के लिए देश भर के लोग आए हैं।

दोपहर में 3 बजे सीएम योगी अयोध्या पहुंचेंगे। 3 बजकर 10 मिनट पर वह राम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचेंगे और राम लला के दर्शन कर दीप प्रज्वलित करेंगे। जन्मभूमि स्थल पर भी 11 हजार दिये जलेंगे। दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या से सरयू तट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस दौरान गुजरात से लेकर बुंदेलखंड तक 7 अनोखी संस्कृतियों को पेश किया जाएगा। सीएम योगी ने गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, ब्रज और बुंदेलखंड से लोक कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button