![](https://i0.wp.com/cmgtimes.com/wp-content/uploads/2021/03/corona-3.jpg?fit=749%2C506&ssl=1)
भारत में टीकाकरण अभियान के 105 दिन पूरे, अबतक कुल 15 करोड़ 49 लाख लोगों को लगा टीका
भारत में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को आज 105 दिन पूरे हो गए हैं। कोरोना के खिलाफ देशभर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन-प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। बीते शुक्रवार तक देशभर में कुल 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। बीते दिन यानि 30 अप्रैल को देशभर में करीब 27 लाख 44 हजार से अधिक लोगों को यह टीका लगाया गया है। इनमें से 15 लाख, 69 हजार 846 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई, जबकि 11 लाख, 74 हजार, 639 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है।
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1388379136725426178
हेल्थ केयर वर्कर्स
हेल्थ केयर वर्कर्स की बात करें तो अभी तक कुल 94 लाख 12 हजार 140 लोगों को पहली खुराक, जबकि 62 लाख, 41 हजार, 915 लोगों को दूसरी खुराक दी जी चुकी है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में सरकार की मुस्तैदी और लोगों के पारस्परिक सहयोग के चलते 1 करोड़ 25 लाख, 58 हजार से भी ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं इसी श्रेणी में 68 लाख 15 हजार से अधिक लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1388379116601176066
45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के इतने नागरिकों को लगी वैक्सीन
45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के नागरिकों की बात करें तो कुल 5 करोड़ 27 लाख, 7 हजार से भी अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि इसी आयुवर्ग के 37 लाख 74 हजार 930 लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है।
वरिष्ठ नागरिकों की रही है संपूर्ण भागीदारी
सीनियर सिटीजन यानि कि वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा भी इस टीकाकरण अभियान में सरकार को भरपूर सहयोग मिल रहा है। 60 वर्ष से ऊपर की उम्र के 5 करोड़ 23 लाख 78 हजार से भी ज्यादा नागरिकों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 01 करोड़ 11 लाख से अधिक वरिष्ठजनों को इस टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
राज्यवार यह है आंकड़ा
राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़ 61 लाख, 84 हजार, राजस्थान में 1 करोड़ 30 लाख, 22 हजार, यूपी में 1 करोड़, 25 लाख, 59 हजार, गुजरात में 1 करोड़ 24 लाख, 58 हजार से भी ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।
वहीं केंद्र शासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 32 लाख, 72 हजार, पुडुचेरी में 1.97 लाख, नागालैंड में 1.98 लाख, लद्दाख में 1.08 लाख, लक्षद्वीप में 23 हजार से भी अधिक लोगों को कोरोना के टीके की खुराक दी जा चुकी है। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु में 59 लाख 47 हजार, आंध्र प्रदेश में 65 लाख 79 हजार, ओडिशा में 58 लाख 57 हजार, केरल में 73 लाख, 77 हजार, कर्नाटक में 96 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
उत्तर पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 2.50 लाख, मेघालय में 2.90 लाख, त्रिपुरा में 12.37 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 2.41 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।
https://www.mygov.in/covid-19/
देशभर में कुल वैक्सीन की 67% डोज 10 राज्यों में लगाई गई है, जिसमें लगभग महाराष्ट्र (10.44%), राजस्थान (8.40%), उत्तर प्रदेश (8.10%), गुजरात (8.04%), पश्चिम बंगाल (7.08%), कर्नाटक (6.22%), मध्य प्रदेश (5.21%), केरल (4.76%), बिहार (4.50%) और आंध्र प्रदेश (4.25%) शामिल हैं।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
Ten states account for 67.0% of the cumulative doses given so far in the country. pic.twitter.com/tvpUfFhSBU
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 1, 2021
बीते 24 घंटे में 2 लाख 99 हजार मरीज स्वस्थ
भारत में बीते 24 घंटे में 2 लाख 99 हजार 998 कोविड मरीज ठीक हुए है। बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 76.09 प्रतिशत है। ये वही राज्य हैं, जो कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित हैं। इसके अलावा देशभर में बीते 24 घंटों में 4 लाख 01 हजार 993 नए मामले सामने आये हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान 3,523 कोविड मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 828 लोगों की जान गई, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 375 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा बीते 24 घंटों में 4 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई है, जिसमें दमन दीव और दादर नगर हवेली, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।
Ten States account for 76.75% of the new deaths. pic.twitter.com/Qqli0Cc4nM
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) May 1, 2021
वैक्सीन वितरण का आंकड़ा 16 करोड़ के पार
वैक्सीन वितरण के मामले में केंद्र सरकार ने अबतक 16.37 करोड़ वैक्सीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में उपलब्ध करवाई है। इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों को 17 लाख वैक्सीन की अतिरिक्त डोज भी उपलब्ध करवाई जायेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि भारत के पास कुल उपलब्ध वैक्सीन डोज की संख्या 96.45 लाख है। विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक भारत में कोविड वैक्सीन के 15.58 करोड़ टीकों की खपत हुई।