Crime

चायनीज मंझा से कटा गला

हरहुआ,वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हरहुआ बाजार ओवर ब्रिज के ऊपर बाइक से अपने घर लौट रहे अभिषेक श्रीवास्तव निवासी जमालापुर का गला चाइनीज मंझे से कट गया। घाव इतना गहना था कि खून बहाव तेजी से होने लगा। चक्कर खाकर वह बाइक समेत वह सड़क पर गिर गया। इस दौरान साक्षात्कार देकर घर लौट रहे दो युवक सौरभ उपाध्याय और पंकज निवासी जौनपुर ने उसकी मदद की।

सौरभ ने अपने मोफलर से उसका गला बांधा और बाइक पर बैठाकर हरहुआ स्थित निजी अस्पताल लेकर गया। यहां इलाज के बाद उसकी हालत  खतरे से बाहर बतायी गयी। प्रशासन भले ही अपनी पीठ चौड़ी करे कि चाइनजी मंझे की बिक्री नहीं हो रही लेकिन नतीजा सड़कों पर देखा जा सकता है। हरहुआ पुलिस चौकी से मात्र 20 मीटर की दूरी पर एक पतंग की दुकान से प्रतिदिन प्रतिबंधित चाइनीज मंझे बेचे जाते हैं। दासेपुर निवासी और आरटीआई कार्यकर्ता राजेश नाथ पाण्डेय ने चाइनीज मंझे की हो रही बिक्री की प्रमाण सहित जानकारी हरहुआ पुलिस चौकी प्रभारी को दी। लेकिन हरहुआ पुलिस कार्यवाही के बजाए आनाकानी करती रही। शनिवार को भी दुकानदार  चाइनीज मांझा बेचते देखा गया।

Related Articles

Back to top button