Crime

सड़क दुर्घटना में तीन महिला मजदूरों की मौत,13 घायल

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के बकावंड-जगदलपुर मार्ग पर शनिवार रात सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई तथा 13 अन्य घायल हो गये जिसमें पांच महिलाओं की हालत गंभीर है।बकावंड थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने रविवार को बताया कि पाड़ापोर स्थित एक फर्म हाउस में काम करके कल रात 19 महिला मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहे थे।इस बीच ग्राम राजनगर के पास विपरित दिशा आती हुई वाहन के साथ टक्कर हो जाने से घटनास्थल पर तीन महिलाओं की मौत हो गई। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button