Crime

गोरखपुर में राप्ती नदी में डूबने से तीन किशोर मरे

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राप्ती नदी में तीन किशोरों की डूब कर मृत्यु हो गयी।पुलिस ने बताया कि सहजनता थाना क्षेत्र निवासी दिव्यांशू सिंह, आर एन शर्मा और शिवम पासवान राप्ती नदी में आज स्नान करने गये हुए थे कि गहरे पानी में चले जाने से तीनों मित्रों की डूबकर मृत्यु हो गयी। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शवों को नदी से बाहर निकाला।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button