Crime

सड़क दुर्घटना में जुड़वा भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत

जमुई : बिहार में जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में जुड़वा भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बसबुटिया गांव के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। इस दुर्घटना में कार पर सवार जुड़वा भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को देवघर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला को इलाज के लिये जमुई भेज दिया गया है।मृतकों की पहचान नागेन्द्र कुमार के पुत्र अभिनंदन (05) और नंदनी कुमारी (05) के रूप में की गयी है। मृतक महिला की पहचान नहीं की जा सकी है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button