Crime

बलिया की युवती से 32 लाख की साइबर ठगी करने वाला तीन नाइजेरियन ठग दिल्ली से गिरफ्तार

बलिया अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

बलिया: बलिया की युवती से 32 लाख की साइबर ठगी करने वाला तीन नाइजेरियन ठग को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जिन्हें बलिया लाया गया है। इसकी जानकारी बलिया एएसपी ने आज पत्रकारों को दी। एएसपी ने बताया कि बलिया की युवती के साथ 32 लाख की ठगी मामले में साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ को यह सफलता मिली है। जो एक बड़ी कामयाबी है।

गिरफ्तार तीनों अंतराष्ट्रीय ठग नाइजीरिया से स्टूडेंट वीजा और मेडिकल वीजा पर भारत में दिल्ली आए थे और अपने मिजोरम और नागालैंड के दोस्तों के साथ मिलकर भारत के युवक युवती के साथ ऑनलाइन दोस्ती कर ठगी करते थे। जिनके पास से पुलिस ने दो लैपटॉप, 7 मोबाइल, राउटर, डोंगल, चार पासपोर्ट, चार भारतीय और चार नाइजीरियन मोबाइल सिम कार्ड, एक हजार भारतीय कॉन्टैक्ट, सौ इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी और पासवर्ड के साथ अनेक फर्जी दस्तावेज बरामद किया गया है।

गिरफ्तार ठग बलिया के सहतवार की युवती के साथ लारेंस माइकल के नाम से इंस्टाग्राम पर दोस्ती बढ़ाया और शादी में महंगे गिफ्ट देने के का झांसा दिया। इस बीच उसने अपने भारतीय और अफ्रीकन कई अकाउंट में कई बार में 32 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिया। इस ठगी के बाद महिला के भी होश उड़ गए। मामले को लेकर मई माह में सहतवार थाना में महिला द्वारा नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया था।

32 लाख रूपए साइबर धोखाधड़ी के मामले को साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ को जांच के लिए सौंपा गया था। साइबर सेल के अथक प्रयास के बाद आखिरकार मामले का खुलासा हुआ और तीन नाइजेरियन ठग को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए ठगों की पहचान आइंस्टीन सुजुकी, जस्टिक चिमेजी, टीजोटी चिमांका के रूप में को गई है।

Related Articles

Back to top button