Crime

दो बाइको की भिड़न्त में मां-बेटा समेत तीन की मौत 01 घायल

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव नगला गजू के अंतर्गत रविवार की अपरान्ह दो बाइको की भिड़न्त में मां बेटा सहित तीन की मौत हो गयी जब कि एक युवक घायल हो गया।थाना एका क्षेत्र के गांव नगला गजू निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार पुत्र इग्लेश रविवार की अपरान्ह अपनी मां 52 वर्षीय ओमा देवी को बाइक पर बैठाकर मुस्तफाबाद से दवा दिलाकर अपने गांव लौट रहा था। बाइक सवार मां बेटा गांव के निकट पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही एक बाइक जिस पर दो युवक सवार तेज गति से आ रहे थे, इनसे टकरा गयी। दुर्घटना इतनी भीषण थी , कि दोनों बाइको पर सवार चार लोग उछलकर सड़क पर गिर गये। जिसके फलस्वरूप इन्हें गम्भीर चोटे आयी। दुर्घटना देख लोगो की भीड़ एकत्रित हो गयी।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button