Crime

दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के रुपईडीहा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर मिट्टी की दीवार गिरने से सगे भाई और ममेरे भाई समेत तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम सलारपुर लक्ष्मनपुर गांव निवासी ग्रामीण वारिस अली का मकान मिट्टी का बना हुआ है। गुरुवार दोपहर में ढाई बजे के आसपास गांव निवासी मुख्तार (14) पुत्र शमशाद अली, अपने भाई अफ्तार अली (7), मरेजुद्दीन (6) पुत्र समरूद्दीन और ममेरा भाई दरगाह थाना क्षेत्र के गगन चक गांव निवासी नसरुद्दीन (10) पुत्र नूरजादे व भाई इमामुद्दीन (2) खेल रहे थे। खेलते समय अचानक मिट्टी की पुरानी दीवार गिर गई। जिसके मलबे में सभी बच्चे दब गए। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button