UP Live

जिसने देश का लूटा, उसे लौटना पड़ेगा, यही है मोदी की गारंटी: रवि किशन शुक्ला

कैंपियरगंज क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों मे सांसद रवि किशन शुक्ला ने किया जनसंपर्क

कैंपियरगंज,गोरखपुर। इंडी गठबंधन के पास घिसी-पिटी कैसेट है। उनके पास न तर्क है, न तथ्य है। करप्शन, परिवारवाद और तुष्टीकरण के सिवा उनको कुछ नहीं सूझता है। वो सिर्फ यही करते रहते हैं। भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर चाहे जितने भी हमले करो, मोदी रुकने वाले नहीं हैं। भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक्शन होगा और जरूर होगा। जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा। ये मोदी की गारंटी है।यह बातें सांसद रवि किशन शुक्ला ने कैंपियरगंज क्षेत्र में लोगों से मुलाकात के दौरान कही।

उन्होंनें कहा कि आज लोग बहुत आशा से भारतीय जनता पार्टी को देख रहे हैं। इसलिए लोग एक भारत, श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत के भाव से जुड़े हैं। लेकिन भारत की शक्ति बढ़े, ये परिवारवादी पार्टियों को पसंद कभी भी नहीं आएगा। उनके लिए तो उनके बच्चे आगे बढ़ जाएं, उनके परिवार के लोगों को उच्च पदों पर जगह मिल जाए, सरकार उनकी फैमिली की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन जाए, यही मंशा है। इसीलिए जब जनता इनको नकारने लगती है तो ये प्रधानमंत्री को गाली देने लगते हैं, लेकिन इससे कुछ नहीं होगा जनता इनका सच जान चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस क्षेत्र से बहुत ही लगाव रहा है। गोरखपुर का विकास आज जिस तेज गति से हो रहा है, यह आने वाले दिनों में देश के सबसे विकसित शहर में खड़ा जाएगा। समाजवादी पार्टी किस तरह से भ्रष्टाचार किया है पूरा देश जानता ही है लेकिन इनके परिवारवाद से भी उत्तर प्रदेश की जनता पीडि़त रही है। जो पार्टी कभी कांग्रेस को देश की सबसे भ्रष्टाचारी पार्टी कहा करती थी आज उन्हीं की साथी बनी हुई है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद रवि किशन शुक्ला ने दुर्घटना में घायल शक्ति केंद्र के संयोजक धीरज सिंह से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना, महावनखोर के प्रधान बालकृष्ण, सूरस के ग्राम प्रधान सूर्य लाल मौर्या, मोहनाग के ग्राम प्रधान छेदी जायसवाल के पिता के निधन पर घर जाकर शोक संवेदना प्रकट किया।

वहीं बजहां के प्रधान के नेतृत्व में महावनखोर चौराहे पर और मछलीगांव के रामअवतार की दुकान पर लोगों से चाय पर चर्चा की। अलकटपुर चौराहे पर सांसद रवि किशन शुक्ला को कार्यकर्ताओं ने दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर स्वागत किया। ग्राम सभा रामापुर में करंट से मौत हुई प्रमोद यादव के घर और ग्राम सभा नेतवर में पानी में डूबने से पांडे परिवार के बच्चे के निधन पर परिजनों से मिले और शोक संवेदना प्रकट किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button