Entertainment

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के बीच नहीं होगा इंटीमेट सीन!

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के बीच आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में कोई किसिंग या इंटीमेट सीन नहीं होगा।करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर-आलिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। अभी इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है।

कहा जा रहा है कि रणवीर और आलिया अपने पार्टनर्स दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के लिए बेहद कमिटेड हैं, जिसके चलते वे अब किसी फिल्म में ऑनस्क्रीन किसिंग सीन नहीं देना चाहते हैं। दोनों अब ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में किसिंग सीन या किसी भी तरह का इंटीमेट सीन नहीं करना चाहते हैं।गौरतलब है कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के जरिए करण जौहर लंबे वक्त बाद फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी अहम किरदार में नजर आएगी।

Related Articles

Back to top button