Crime

युवक ने मांगी लिफ्ट, बाइक सवार लेकर भागा बैग

दानगंज,वाराणसी। चोलापुर क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर मुंबई से लौटा यात्री उचक्कागिरी का शिकार हो गया। बाइक सवार उचक्का राहगीर को लिफ्ट देने के बहाने रुका फिर धक्का लगवाने का बहाना करके बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने शोर मचाया आसपास के लोग जुटे लेकिन तब तक बाइक सवार फरार हो गया था। सीसीटीवी में उसकी हरकत कैद भी हो गई अब पुलिस हुलिए के आधार पर तलाश में जुटी है। बैग में लाखों रुपये के जेवरात और नगदी थी।

चंदवक निवासी विपिन कुमार गुप्ता मुंबई की एक कंपनी में नौकरी करता है। वह नौकरी से छुट्टी लेकर गुरुवार सुबह ट्रेन से वाराणसी उतरा। आॅटो लेकर पांडेयपुर पहुंचा। वहां सड़क किनारे खड़े होकर चंदवक के लिए गाड़ी का इंतजार करने लगा। इस दौरान एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा। उसने विपिन को बताया कि वो पतरही जा रहा है, रास्ते में चंदवक पड़ता है तो उसे वहां उतार देगा। उसकी बातों आकर विपिन बाइक पर बैठ गया। मोहाव चौराहे के पास बाइक सवार ने कहा कि पेट्रोल खत्म हो गया। उसने विपिन का बैग ले लिया और कहा कि कुछ दूर पर पेट्रोल पंप है। वहां तक धक्का दे दीजिए। बाइक से उतरकर विपिन बाइक को धक्का देने लगा। कुछ दूर जाने के बाद बाइक चालू कर बाइक सवार तेज गति

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button