National

विश्व एक परिवार : सूफी अवधारणा के समकालीन व्याख्याता बने प्रधानमंत्री मोदी

फ़तेहपुर सीकरी दरगाह के सज्जादा नशीन पीरज़ादा अरशद फ़रीदी बोले – मोदी की वैश्विक दृष्टि सूफ़ी संतों की सहिष्णुता और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भारतीय परंपरा का आधुनिक स्वरूप है।

नयी दिल्ली : भारत की आध्यात्मिक परंपरा में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ (विश्व एक परिवार है) कोई नया विचार नहीं, बल्कि सनातन भारतीय सभ्यता की आत्मा है। यही दर्शन सूफी संतों की वाणी और उनके जीवन व्यवहार में भी प्रकट होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवधारणा को न केवल राष्ट्रीय बल्कि वैश्विक स्तर पर नई ऊर्जा दी है। उनके राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी पहचान यह रही है कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को आधुनिक समय की चुनौतियों के साथ जोड़कर दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। इसी संदर्भ में फ़तेहपुर सीकरी स्थित दरगाह हज़रत शेख सलीम चिश्ती के सज्जादा नशीन **पीरज़ादा अरशद फ़रीदी** ने प्रधानमंत्री मोदी को सूफी विचारधारा का समकालीन व्याख्याता बताया है।

फ़रीदी का कहना है कि जिस खुलेपन और प्रतिबद्धता के साथ मोदी ने हाल ही में इस विचार को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रखा, वह अनोखा और ऐतिहासिक है। उनके अनुसार, सूफी शिक्षाएं आज भी वैश्विक शांति और भाईचारे की सबसे बड़ी राह दिखाती हैं, और मोदी इस दिशा में भारत की प्राचीन मान्यताओं को आधुनिक भाषा और राजनीतिक कूटनीति के जरिए सामने लाने वाले पहले लोकतांत्रिक नेता हैं।

सूफी परंपरा और मोदी की दृष्टि

सूफीवाद की शिक्षा – प्रेम, सहिष्णुता, आत्मशुद्धि और परस्पर सम्मान पर आधारित है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुसरो महोत्सव में अमीर खुसरो की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी वाणी और संगीत ने भारत को विश्व पटल पर अद्वितीय पहचान दी। सूफी संत बुल्ले शाह, बाबा फरीद, निज़ामुद्दीन औलिया और खुसरो की साझी संस्कृति की परंपरा को प्रधानमंत्री ने भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब का जीवंत प्रतीक बताया। सूफी संतों ने भारतीय परंपराओं को खुले दिल से अपनाया और भारत ने भी उन्हें फलने-फूलने का अवसर दिया।

मोदी पर लिखी 11 प्रमुख पुस्तकें

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन, कार्यशैली और नेतृत्व पर लिखी गयी अनेक पुस्तकों में से 11 विशेष रूप से चर्चा में हैं। इन पुस्तकों में उनके संघर्ष, साधना, नीतियों और निर्णायक नेतृत्व की झलक मिलती है।

1. कर्म योद्धा ग्रंथ – (प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी, डॉ हर्षवर्धन, विजय रूपाणी, रमेश पतंगे)

अंत्योदय, राज्यों के अधिकार, सुरक्षा नीति और सर्जिकल स्ट्राइक पर फोकस।

2. Narendra Modi: A Political Biography – (Andy Marino)

प्रारंभिक जीवन से प्रधानमंत्री बनने तक का विस्तृत चित्रण।

3. Center Stage: Inside the Narendra Modi Model of Governance – (Uday Mahurkar)

कृषि, पर्यटन, ई-गवर्नेंस और शिक्षा क्षेत्र में सुधार।

4. Modi: Making of a Prime Minister – (Vivian Fernandes)

मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के सफर का आर्थिक विश्लेषण।

5. The Man of the Moment: Narendra Modi – (M.V. Kamath, Kalindi Randeri)

आलोचनाओं के बावजूद दृढ़ और पारदर्शी नेतृत्व का वर्णन।

6. The NaMo Story: A Political Life – (Kingshuk Nag)

समकालीन राजनीति में मोदी की अनदेखी न की जा सकने वाली छवि।

7. Narendra Modi: The Game Changer – (Sudesh Verma)

उनके निजी जीवन और रिश्तों पर दुर्लभ जानकारियां।

8. The Modi Effect: Inside Narendra Modi Campaign to Transform India – (Lance Price)

2014 का चुनावी अभियान और डिजिटल रणनीति।

9. Narendrayana: Story of Narendra Modi – (Girish Dabke)

करिश्माई व्यक्तित्व और भ्रष्टाचार-मुक्त नेतृत्व।

10. Modi: Common Man PM – (Kishore Makwana)

शुरुआती जीवन और वेब सीरीज़ आधारित कथा।

11. War Room: The People, Tactics and Technology Behind Modi’s Campaign – (N.P. Ullekh)

भाजपा वॉर रूम और आधुनिक चुनावी रणनीति।

मोदी सरकार के 11 साल : जीएसटी 2.0, जनधन, डिजिटल इंडिया और बड़े सुधारों से चौथी सबसे बड़ी बनी भारतीय अर्थव्यवस्था

यूपीआईटीएस 2025: रूस के साथ नए व्यापारिक अवसरों की मिलेगी सौगात

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button