Crime

महिला ने मारने पीटने की शिकायत थाने में कराई दर्ज

महराजगंज। परसामलिक थाना अंतर्गत ग्राम सभा घोड़हवा की रहने वाली महिला निवासिनी पुष्पा बेलदार पत्नी रामप्रकाश द्वारा लिखित शिकायती पत्र स्थानीय पुलिस को सौंपकर गांव के एक परिवार के कुछ लोगों पर मार पीट करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी को दिए गए लिखित शिकायती पत्र में पीड़िता ने लिखा कि गांव के एक परिवार अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करते है । मैं इनसे तंग आ चुकी हूं और इस परिवार के चार सदस्यों बिंदु ,अभय ,खुशबू,पूजा द्वारा दिन सोमवार को मुझे दरवाजे से घसीटकर मारा पीटा गया और भद्दी भद्दी गालियां और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने का भी आरोप लगाया । इस मामले में पीड़िता ने परसा मलिक थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है ।इस बाबत थाना प्रभारी परसा मलिक सुधाकर प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में है दोनों पक्ष से तहरीर मिली है जांच कर के कार्यवाही की जाएगी ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button