Crime

सायरन बजने से चोर भागे,बैंक का लॉकर तोड़ते समय बजा सायरन

चोर इमली के पेड़ के सहारे बैंक की छत से घुसे थे अंदर

चिरइगांव,वाराणसी। चौबेपुर थानाक्षेत्र के जाल्हूपुर बाजार में मुख्य मार्ग एक दो मंजिला भवन में एक बैंक की शाखा है। बुधवार देर रात बैंक की बिल्डिंग के ठीक पीछे स्थित इमली की डालियों के सहारे चोर बैंक के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अन्दर दाखिल हो गए। जब बैंक का लॉकर तोड़ने का प्रयास किया तो सायरन बजने लगा। उसी समय रात दो बजे थाना प्रभारी चौबेपुर राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गश्त करते हुए जाल्हूपुर बाजार पहुंच गये।

सायरन की आवाज सुनकर बैंक के चैनल के पास पहुंचे। उन्होंने चौकी प्रभारी जाल्हूपुर दिनेश मोर्य और बैंक मैनेजर सुधांशु तिवारी को फोन कर बुलाया चैनल गेट की दूसरी मंजिल का चैनल व दरवाजा भी सुरक्षित था। जब दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो दंग रह गए। चोरों ने अन्दर लॉकर को हथोड़े से तोड़ने का प्रयास किये थे। चोर इमली के पेड़ की में गमछा बांध कर छत के पिछले हिस्से से आये थे।

Related Articles

Back to top button