
महाराजगंज। सिसवा नगर में चीनी मिल रोड़ के किनारे एक पीपल के वृक्ष के नीचे रखा गया पत्थर जो वहा लोग पूजा करने के लिए रखे थे उनमें से एक पत्थर अपनी जगह से टस से मस नही हो रहा है। जो लोगों के लिए कौतूहल का कारण बना हुआ है।
बताते चले कि बुधवार की सुबह 8 बजे चीनी मिल के पास एक पीपल का है। जहां पर वहा के आसपास के औरतें व लोग पूजा-अर्चना व जल चढाने जाते है। चीनी मिल रोड़ किनारे निवासी किशोर नामक व्यक्ति आज सुबह रोज की भांति पूजा करने गया। और सभी पत्थरों को एक-एक करके पानी गिराकर सफाई करने लगा तभी उसमें से एक पत्थर तस के मस नही हुआ। और देखते ही देखते वहा पर लोगों की हुजूम लगा गया। बहुत से लोगों ने उस पत्थर को उठाने की कोशिश की पंरतु कोई भी व्यक्ति उस पत्थर को टस के मस नही कर सका। वही लोगों में चर्चा है की उस पत्थर में शिव भगवान समा गये है। जो लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है।