Crime

ट्रिपल मर्डर का आरोपी दामाद गिरफ्तार ,पत्नी से चल रहा था मनमुटाव, आंगन में पत्नी को मारा

बचाव में आये साला और सास को कमरे में हंसिया से किया था वार

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्कीपुर में हुए ट्रिपल मर्डर में हत्यारा दामाद गिरफ्तार हो गया। सीपी ने आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए चार टीमे गठित की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी दामाद अरविंद गुप्ता ने गुनाह कबूला और आगे की कार्रवाई में उसे जेल भेजा गया। मामले का पर्दाफाश एडिशनल सीपी अपराध एंव मुख्यालय संतोष कुमार सिंह और डीसीपी गोमती जोन विक्रांत वीर ने किया।

राजातालाब मिल्कीपुर में मां रानी देवी, बेटा मोहन और बेटी पूजा यानी अरविंद की पत्नी की हंसिया और बांस के डंडे से वार कर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड को अंजाम मृतका का दामाद अरविंद ने दिया था। संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अरविंद की उसकी पत्नी पूजा गुप्ता के साथ मनमुटाव चल रहा था। घटना के चार दिन पहले अरविंद और पूजा में विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पूजा को मायके छोड़ दिया था।

सोमवार की रात में अरविंद मिल्कीपुर पहुंचा। उस समय सास रानी गुप्ता मटर छील रही थी और उसकी पत्नी पूजा मसाला पीस रही थी। इसी दौरान अरविंद ने पत्नी को मारना शुरू किया। उसकी आवाज सुनकर साला मोहन अपने कमरे से निकला तो अरविंद ने उसे आंगन में ही जमकर पीटा और मौत के घाट उतार दिया। इसी बीच पहुंची पत्नी और सास के गर्दन पर हसिया से मारकर उन्हें मौत की नींद सुला दी।

तीनों की हत्या के बाद वह पिछले दरवाजे से निकला और खेतों से होकर भाग निकला। अरविंद ने हत्या को अपनी समझ से सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया। हत्या के बाद भागते समय उसे गांव के ही एक व्यक्ति ने देख लिया था। पुलिस ने सर्विलांस पर उसका मोबाइल स्विच आफ था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकतल बरामद कर लिया है।

Related Articles

Back to top button