Crime

पोखरे में डूबा युवक, तलाश जारी

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के रामबाग पोखरे में गुरुवार की शाम स्नान करते समय कटेसर चन्दौली मनोज यादव (28) पोखरे मे नहाते वक्त डूब गया। पुलिस युवक की तलाश करने में जुटी हुई है। शाम 7.30 बजे एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में पोखरे में उतरी। मिली जानकारी के अनुसार मनोज यादव उर्फ पंचम कुछ दोस्तों के साथ पोखरे पर पिकनिक मनाने आया था। शाम पांच बजे वह पोखरे में नहाने चला गया और लापता हो गया। मनोज की पत्नी का निधन पांच साल पहले हो चुका है। उसके दोनों बच्चे प्रियांशु 7 वर्ष और हिमांशु 5 ननिहाल में रहते है। वहीं मृतक कभी पल्लेदारी तो कभी आटो चालाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

Related Articles

Back to top button