Crime

प्रेम प्रसंग बना मौत का कारण : शादी से इंकार पर युवक ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद की भी ली जान

चंदौली: शादी से इंकार पर युवक ने प्रेमिका को गोली मारी, फिर खुदकुशी की। मुगलसराय क्षेत्र में घटना से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर नई बस्ती निवासी संजय सोनकर ने शादी से इंकार करने पर अपनी प्रेमिका बबली (20) को गोली मार दी। इसके बाद वह मौके से भागकर रामनगर स्थित अपनी बुआ के घर पहुंचा और वहीं खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। गोली लगने से घायल युवती को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मौके से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, संजय और शादिया के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। लेकिन हाल के दिनों में लड़की के परिवार ने शादी से इंकार कर दिया था, जिसके बाद युवक तनाव में था। इसी नाराजगी में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस के अनुसार, प्रेमिका को गोली मारने के बाद संजय अपने रिश्तेदारों के घर भाग गया और वहां खुद को भी गोली मार ली। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि पुलिस प्रेमिका के बयान और परिवारवालों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि मामला इतना बढ़ जाएगा। पुलिस ने कहा है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल होगी।(वार्ता)

शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,कमरे में मिला खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

“पंकज त्रिपाठी : गाँव की मिट्टी से बॉलीवुड और OTT के सितारे तक का सफ़र”

Related Articles

Back to top button