
देवरिया ।देर शाम फिर कोरोना बम फुटा देवरिया में, रोज रोज मरीजो की संख्या बढ़ती ही जा रही है, हम चार अंको में बस पहुंचने ही वाले है, आज मिले 70 मरीजो को लेकर देवरिया में कुल कोरोना संक्रमितो की संख्या अब 901 हो गयी है।
आज मिले कोरोना मरीजो में सर्वाधिक देवरिया क्षेत्र से है। देवरिया क्षेत्र से कुल 36 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, भलुअनी क्षेत्र से 4 मरीज, लार क्षेत्र से 1 मरीज, पथरदेवा क्षेत्र से 2, भाटपार रानी क्षेत्र से 1, बरहज क्षेत्र से 10, गौरीबाजार क्षेत्र से 2, सलेमपुर क्षेत्र से 4, रामपुर कारखाना क्षेत्र से 4, और अन्य से 1 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। जनपद का सबसे डेंजर जोन रूद्रपुर बना हुआ है लेकिन अब देवरिया भी हाटस्पाट बनता जा रहा है। अब तक कुल 9 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।



