Breaking News

प्रधानमंत्री के सुरक्षा में लापरवाही कांग्रेस की दूषित मानसिकता को दर्शाता है- राधामोहन सिंह

देवरिया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में जो खिलवाड़ हुआ है, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है ।सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक थी। ईश्वर की कृपा से प्रधानमंत्री मोदी सुरक्षित आ सके। कई महत्वपूर्ण तथ्य एवं दस्तावेज के आधार पर यह निश्चित हो चुका है की यह कांग्रेस सरकार की घोर लापरवाही है। इस प्रकार की सुरक्षा में लापरवाही कांग्रेस के दूषित मानसिकता का आज पुरा देश निंदा कर रहा है। सत्ता बिना कांग्रेस अराजक क्यों हो रही है, पंजाब मे आज हर साजिश की जड़ में कांग्रेस है। आतंकवाद एवं अलगाववाद की जन्मदाता कांग्रेस है, इसीलिए कांग्रेस आज गर्त में जा रही है।

पाकिस्तानी सीमा के निकट ऐसा होना अकल्पनीय ही नहीं शर्मनाक और चिंताजनक है। हम एक लोकतंत्र हैं और संवैधानिक उत्तरदायित्व से बने हुए स्वस्थ राजनीति में प्रतिस्पर्धा होती ही है और राजनीतिक मतभेद भी परंतु उनके चलते कर्तव्य की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। राजनैतिक महत्वाकांक्षा इतनी बेलगाम ना हो कि वह संवैधानिक उत्तरदायित्व से ही विमुख कर दें यही काम पंजाब के अंदर हुआ है। यह समझ से परे है कि राज्य के मुख्य सचिव एवंं पुलिस महानिदेशक प्रधानमंत्री की अगवानी में क्यों नहीं गए ऐसा व्यवहार अप्रत्याशित और असामान्य है।

उक्त बातें देवरिया दौरे पर आये पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री,भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय के हवाले जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा को उत्तर प्रदेश अनेक चुनौतियों से भरे राज्य के रूप में मिला था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उन चुनौतियों का समाधान किया है। पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा,स्वहित और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण देवरिया विकास के मामले में काफी पिछड़ गया था,लेकिन उत्तर प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार आयी है तबसे देवरिया विकास के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर है।देवरिया के विकास के लिये जितना काम मोदी और योगी सरकार ने किया है,उतना पहले कभी नही हुआ।

भाजपा की योगी सरकार ने देवरिया के विकास के लिये हजारों करोड़ रुपये की परियोजनायें संचालित की है।जिससे यहा के आर्थिक,सामाजिक और ढांचागत क्षेत्र में विकास के कीर्तिमान स्थापित हुये है।कोरोना काल मे स्वयं मुख्यमंत्री योगी ने देवरिया आकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया था और सभी आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिये थे।कोविड प्रबंधन में योगी मॉडल की सराहना स्वयं प्रधानमंत्री मोदी,विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित कई देशों ने किया।भाजपा सरकार में देवरिया की स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।भाजपा की सरकार ने देवरिया में मेडिकल कालेज की स्थापना किया है।भाजपा सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप ही आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में मस्तिष्क ज्वर पर काबू पाया जा सका है।योगी सरकार देवरिया में शहीद रामचंद्र विद्यार्थी का भव्य स्मारक एवं संग्रहालय बनवा रही है।यह स्मारक यहा पर्यटन विकास का एक नया आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

Back to top button