Business

मुनाफावसूली का शिकार हुआ बाजार, दो दिन की तेजी पर लगा ब्रेक

वैश्विक बाजार के सकारात्मक संकेत के बावजूद स्थानीय स्तर पर रिलायंस, मारुति, एसबीआई और आईटीसी समेत 25 कंपनियों में हुई मुनाफावसूली के दबाव में आज शेयर बाजार की पिछले लगातार दो दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया।बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 764.83 अंक का गोता लगाकर 58 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 57,696.46 और एनएसई का निफ्टी 204.95 अंक लुढ़ककर 17,196.70 अंक पर आ गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मझौली कंपनियों पर मुनाफावसूली का दबाव नहीं रहा।

इस दौरान बीएसई का मिडकैप 25,182.91 अंक पर लगभग सपाट रहा वहीं स्मॉलकैप 0.33 फीसदी चढ़कर 28,421.89 अंक पर पहुंच गया।बीएसई में बेसिक मैटेरियल्स, इंडस्ट्रियल्स और कैपिटल गुड्स समूह की 0.76 प्रतिशत तक की बढ़त को छोड़कर शेष 16 समूह गिरावट पर रहे। सीडीजीएस 0.49, ऊर्जा 2.30, एफएमसीजी 1.00, वित्त 0.93, हेल्थकेयर 0.79, आईटी 0.65, दूरसंचार 0.41, यूटिलिटीज 0.79, ऑटो 0.74, बैंकिंग 1.00, तेल एवं गैस 0.70, पावर 0.52 और टेक समूह ने 0.62 प्रतिशत का नुकसान उठाया।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.20, जर्मनी का डैक्स 0.32, जापान का निक्केई 1.00 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.94 प्रतिशत मजबूत रहा वहीं हांगकांग का हैंगसैंग 0.09 प्रतिशत गिर गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3397 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1802 में तेजी जबकि 1454 में गिरावट रही वहीं 141 में टिकाव रहा। एनएसई में 38 लुढ़के जबकि 12 में बढ़त रही।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button