Breaking News

सपा प्रत्याशी रामभुआल की पत्नी के असलहों के लाइसेंस होंगे निरस्त

देवरिया। विधानसभा रूद्रपुर से सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद रविवार को मदनपुर कस्बे में प्रचार कर रहे थे। पूर्व मंत्री के साथ प्रचार के दौरान दो असलहाधारी भी मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन, आर्म्स एक्ट, चुनाव आचार संहिता और कोविड प्रोटोकाल के नियमों का उल्लंघन पाया। देवरिया जिले के विधानसभा रूद्रपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद के साथ प्रचार में असलहा लेकर चलने पर एसपी व डीआईजी डॉ. श्रीपति मिश्र ने सख्त रूख अख्तियार किया है। उन्होंने कहा कि लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मदनपुर थाना क्षेत्र में प्रचार के दौरान असलहे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों असलहा पूर्व मंत्री की पत्नी मीरा देवी के नाम से जारी हुए है, जिसमें प्रत्याशी की ससुराल तरकुलवा थाना क्षेत्र के जमुनी गांव का पता दर्शाया गया है। सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद रविवार को मदनपुर कस्बे में प्रचार कर रहे थे। पूर्व मंत्री के साथ प्रचार के दौरान दो असलहाधारी भी मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन, आर्म्स एक्ट, चुनाव आचार संहिता और कोविड प्रोटोकाल के नियमों का उल्लंघन पाया। मदनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया था।

Related Articles

Back to top button