
भाजपा की तैयारी पूरी,बनायेंगे फिर सरकार-सुनील गुप्ता
हर व्यक्ति तक पहुचाये सरकार की उपलब्धियां-अंतर्यामी सिंह
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर हुआ। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के सुरक्षा से खिलवाड़ होने पर कांग्रेस की पंजाब सरकार का निंदा किया गया और चुनाव की दृष्टि से आगामी कार्यक्रमो और तैयारियों पर चर्चा किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला प्रभारी भाजपा सुनील गुप्ता ने कहा कि पंजाब में देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ हुआ,वो निंदनीय है।प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से कांग्रेस और विपक्षी दल घबरा गये है,इसलिये ऐसी ओछी हरकतों पर उतारू है।विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है,इसमें रैली और बैठकों का काम हमे वर्चुअल ही करने है।इसके लिये हमारी सारी तैयारी पूरी है,अगर कही कोई कील कांटा ठीक न हो तो एक-दो दिन में उसे भी ठीक कर लिया जाये।
इस चुनाव में भाजपा फिर 300 से अधिक सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी।वोटर लिस्ट का अध्ययन कर सभी लोग जन सम्पर्क शुरू कर दे और लोगो को सरकार की उपलब्धियों को बताये। भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रन को देखते हुए चुनाव में सभी कार्यकर्ता कोविड प्रोटोकाल और चुनाव आयोग के नियमो का पालन करते हुये जन सम्पर्क करें।सभी बूथों पर व्हाट्सएप ग्रुप बन चुके है,इन ग्रुप में सभी जानकारियां और सरकार की उपलब्धियों को रोज अपडेट किये जायें,ताकि हमारी बात बूथ के हर व्यक्ति तक पहुच सके। इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष अरुण सिंह,जिलाउपाध्यक्ष गंगा कुशवाहा, जिलामहामंत्री श्रीनिवास मणि,जिलामहामंत्री प्रमोद शाही,जिलामहामंत्री रविन्द्र किशोर कौशल,जिला मंत्री महेश मणि,जिला मंत्री अरविन्द पाण्डेय, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,आईटी संयोजक शिवेश पाण्डेय रहे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का बैठक सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की बैठक औरा-चौरी भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुयी।बैठक में आगामी कार्यक्रमो पर चर्चा हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुये अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री इस्लाम अंसारी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने जितना काम अल्पसंख्यक वर्ग के लिये किया है,उतना काम आज तक किसी दल की सरकार ने नही किया।भाजपा को छोड़ सभी दलों ने केवल अल्पसंख्यक वर्ग को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।भाजपा सरकार की जन-धन,उज्जवला,प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास,मुफ्त राशन समेत अनेक योजनाओं का लाभ सबसे अधिक अल्पसंख्यक वर्ग को मिला है।इसलिये आप सभी 4-5 लोगो की टोली बना अल्पसंख्यक वर्ग के लोगो से संपर्क करे और उन्हें सरकार द्वारा किये कार्यो को बताये।
अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष समशुद्दीन अहमद ने कहा कि हम सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता टोली बनाकर आकांक्षा पेटिका लेकर अपने वर्ग के लोगो के बीच जायेंगे।लोगो से उनका सुझाव आकांक्षा पेटिका में डलवाने का काम करेंगे,साथ ही भाजपा सरकार द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लिये किये गये कार्यो को भी बतायेंगे। भाजपा जिला प्रभारी सुनील गुप्ता और जिलाध्यक्ष भाजपा अंतर्यामी सिंह ने सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और विधानसभा चुनाव में भाजपा पुनः विजयी हो इसके लिये अल्पसंख्यक वर्ग के अधिक से अधिक लोगो से सम्पर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताने का आह्वान किया। इस दौरान अरुण सिंह,गंगा कुशवाहा,श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही,रविन्द्र कौशल किशोर,अरविन्द पाण्डेय,अम्बिकेश पाण्डेय,बरकत खान,मुहम्मद असलम, नसीम मंसूरी,मुहम्मद साजिद,एजाज अहमद,रेयाज काजी,मुहम्मद तंजीम अहमद आदि रहे।



